'श्री रामभूमि' में अशोक सिंघल के रोल में दिखेंगे अनुपम खेर, सामने आया फर्स्ट लुक

अभिनेता अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी दी है कि वह आने वाली फिल्म 'श्री रामभूमि' में अशोक सिंघल की भूमिका में नजर आएंगे। अनुपम खेर ने बताया, "(अशोक सिंघल) एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने पूरी ईमानदारी, संकल्प और समर्पण के साथ श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व किया... उनकी निष्ठा, संवेदनशीलता और अडिग विश्वास ने इस आंदोलन को एक नई ताकत प्रदान की थी।"

by shortkt.com
2 घंटे पहले
'श्री रामभूमि' में अशोक सिंघल के रोल में दिखेंगे अनुपम खेर, सामने आया फर्स्ट लुक | ShortKT