श्रीलंका: व्यक्ति के मूत्राशय से निकाली गई 3.1 किलो की पथरी, बना नया रिकॉर्ड
श्रीलंका के डॉक्टरों ने एक मरीज के मूत्राशय से 3.1 किलोग्राम वजन की पथरी बाहर निकाली है। चिकित्सकों के मुताबिक, यह अब तक दर्ज की गई अपनी तरह की सबसे बड़ी पथरी है। डॉ. बालकृष्णन ने जानकारी दी कि यह स्टोन मरीज के शरीर में करीब 5 से 10 साल से मौजूद रहा होगा। इस 55 वर्षीय मरीज को स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।