श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ में बुमराह को आराम देना चाहिए था: रविचंद्रन अश्विन
भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि श्रीलंका के साथ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए था। अश्विन का तर्क है कि श्रीलंकाई मैदान स्पिनरों के लिए मददगार होते हैं, इसलिए वहां बुमराह की उपयोगिता सीमित रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 के विश्व कप और भविष्य की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज़ के मद्देनज़र बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करना बेहद जरूरी है।