श्रीलंकाई कप्तान को सरफराज की नसीहत: 'समय बर्बाद मत करो'; दो गेंद बाद ही गंवाया विकेट
दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सरफराज खान सब्स्टिट्यूट फील्डर के रूप में फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा पर तंज कसा। दरअसल, स्पिनर मानव सुथार की गेंदबाजी के वक्त धनंजय अचानक पीछे हट गए थे, जिस पर सरफराज ने कहा, 'भाई, तुम सिर्फ समय खराब कर रहे हो। डरो मत और खेलो, तुम कप्तान हो।' सरफराज की इस टिप्पणी के ठीक दो गेंदों बाद ही धनंजय अपना विकेट गंवा बैठे।