श्रीराम मंदिर में दान की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट ने उठाए ये कदम
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि के अनुसार, चढ़ावे की चोरी की घटनाओं के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। अब दान की गिनती करने वाले स्टाफ के लिए बिना जेब वाली वर्दी पहनना और हर दिन तलाशी देना जरूरी कर दिया गया है। नोटों को अब दरी पर गिना जाएगा और पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और ट्रस्ट के चार सुपरवाइजरों को नियुक्त किया गया है।