नवी मुंबई से श्रीनगर आ रही इंडिगो की एक उड़ान श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के समय एक खंभे से जा टकराई। एयरलाइन के मुताबिक, विमान में मौजूद सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। इंडिगो ने जानकारी दी कि सभी लोगों को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।