श्रद्धा कपूर की 'ईठा' की प्रेरणा स्रोत विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' लावणी गायिका विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर से प्रेरणा लेकर बनाई गई है। उनका जन्म 1935 में महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था, और उन्होंने कभी स्कूल की पढ़ाई नहीं की। राज कपूर ने उन्हें एक फिल्म का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इसके बावजूद वह बॉलीवुड में शामिल नहीं हुईं। राष्ट्रपति ने उन्हें 1957 और 1990 में तमाशा और थिएटर में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया था।