शौक के लिए मॉल से चोरी करता था 'लॉकअप' का योगेश रावत, ₹60,000 की शॉपलिफ्टिंग का किया खुलासा
'स्प्लिट्सविला' के एक्स-कंटेस्टेंट और मॉडल योगेश रावत ने 'लॉकअप' शो के दौरान स्वीकार किया कि वे पहले मजे और रोमांच के लिए मॉल्स से चीजें चुराया करते थे, जबकि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुल मिलाकर लगभग ₹50,000 से ₹60,000 तक की शॉपलिफ्टिंग की है। योगेश के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी नाराज हैं। एक यूजर ने उन पर निशाना साधते हुए लिखा कि 'चीटर' होने के साथ-साथ योगेश अब एक 'चोर' भी साबित हुआ है।