शॉर्ट वीडियो से दूरी बनाने के बाद निवेशक स्पर्श सहगल ने बताए बदलाव
इन्वेस्टर स्पर्श सहगल ने इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स का इस्तेमाल बंद करने के बाद अपने अनुभव साझा किए हैं। स्पर्श के अनुसार, जब उन्हें काम में ध्यान लगाने में दिक्कत महसूस हुई, तो उन्होंने इन शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया। कुछ ही घंटों में उन्हें अहसास हुआ कि ये वीडियो इंसान के मिजाज, सोचने के तरीके और खरीदारी की आदतों पर गहरा असर डालते हैं। उन्होंने बच्चों को शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट के प्रति सावधान रहने की सलाह भी दी है।