शेख हसीना के 5 अगस्त के प्रस्तावित भाषण पर बांग्लादेश ने भारत से मांगी सफाई
बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा 5 अगस्त को दिल्ली से दिए जाने वाले वर्चुअल भाषण को लेकर भारत सरकार से जवाब मांगा है। विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा इस्लाम का कहना है कि बांग्लादेश नहीं चाहता कि इस मामले का असर दोनों देशों के आपसी रिश्तों पर पड़े। शमा ने यह भी दोहराया कि बांग्लादेश भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने का इच्छुक है।