शेख हसीना के भाषण को बांग्लादेश ने माना 'बड़ा अपमान', भारत संग संबंधों पर जताई चिंता
बांग्लादेश ने भारत में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा दिए गए सार्वजनिक बयान को 'गंभीर अपमान' करार दिया है। बांग्लादेश सरकार का कहना है कि हसीना की ऐसी टिप्पणियों से दोनों देशों के आपसी रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। बांग्लादेश ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने इस कार्यक्रम के संभावित नतीजों को लेकर भारत सरकार को अपनी आपत्तियों से पहले ही सूचित कर दिया था।