शेख हसीना का संदेश तो आया, पर वह खुद कहां छिपी हैं?
बुधवार को नई दिल्ली स्थित फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ऑनलाइन शामिल हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा चिंताओं के चलते भारत सरकार ने उनके रहने की सटीक जगह का खुलासा नहीं किया है, हालांकि यह स्पष्ट है कि वह दिल्ली के किसी सुरक्षित इलाके में रह रही हैं। शेख हसीना ने 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश से पलायन किया था।