शुभमन गिल ने फिर हासिल किया वनडे रैंकिंग में पहला स्थान
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर नंबर-1 बल्लेबाज का ताज अपने नाम कर लिया है। वेस्टइंडीज के विरुद्ध हुई पिछली सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डैरिल मिचल के अनुपस्थित रहने का सीधा लाभ गिल को मिला है। इससे पहले भी शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में टॉप पर अपनी जगह बना चुके हैं। मौजूदा रैंकिंग में विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे पायदान पर मौजूद हैं।