शुक्रवार को 45 मिनट तक काम नहीं करेगी SBI की UPI सेवा
भारतीय स्टेट बैंक ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को उनकी UPI सेवा 45 मिनट के लिए बंद रहेगी। बैंक के मुताबिक, मेंटेनेंस कार्य के चलते रात 12:15 बजे से लेकर 1:00 बजे तक सेवाएं बाधित रहेंगी। SBI ने सलाह दी है कि ग्राहक बिना किसी परेशानी के लेनदेन जारी रखने के लिए UPI लाइट का उपयोग कर सकते हैं।