शिवसेना (UBT) के पूर्व सांसद विनायक राऊत और उनके परिवार पर बहू ने लगाए गंभीर आरोप
शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व सांसद विनायक राऊत, उनके बेटे गितेश राऊत और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ बहू गिरिजा राऊत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बहू का आरोप है कि उसे जबरन गौमूत्र पिलाया गया और काला जादू जैसी गतिविधियों के नाम पर उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसके बाल भी खींचे गए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।