शिवपुरी: ₹2500 करोड़ के अदाणी डिफेंस प्लांट का सीएम ने किया शिलान्यास
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवपुरी में अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट की आधारशिला रखी, जिसकी लागत ₹2,500 करोड़ है। इसके साथ ही उन्होंने ₹211 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस प्लांट में आधुनिक रक्षा उपकरणों का निर्माण किया जाएगा, जिससे लगभग 5 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।