शिल्पा शेट्टी ने आरक्षण पर विवादित टिप्पणी से किया किनारा, कहा- 'यह पूरी तरह झूठ है'
शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस स्क्रीनशॉट पर सफाई दी है, जिसमें उन्हें 'आरक्षण से कौशल नहीं मिलता' जैसी टिप्पणी करते हुए दिखाया गया था। अभिनेत्री ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा, "यह मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण बकवास है।" वायरल पोस्ट में यह सुझाव दिया गया था कि सामान्य वर्ग के डॉक्टर केवल सामान्य वर्ग के मरीजों का ही इलाज करें, ताकि लोग खुद ही जाति-आधारित आरक्षण को समाप्त करने की मांग करने लगें।