शिल्पा शिंदे का दर्द: सर्जरी के चार दिन बाद ही घर से निकाला गया, परिवार के बावजूद खुद को मानती हैं अनाथ
'भाबीजी घर पर हैं' की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने 'लॉकअप 2' के दौरान अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा, "मेरा परिवार है, फिर भी मैं अनाथ जैसा महसूस करती हूं और शेल्टर हाउस में रहने को मजबूर हूं।" शिल्पा ने आगे बताया कि तीन साल पहले उनके कंधे की सर्जरी हुई थी, जिसके महज चार दिन बाद ही उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि उनकी मां ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की, क्योंकि वह उनके भाई की बातों में आ गई थीं। शिल्पा ने खुद को अपने ही घर का 'डोरमैट' बताया।