सीजेपी के विरोध के बीच नरेश पाल गंगवार को नया शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। वे 1994 बैच के राजस्थान काडर के आईएएस अधिकारी हैं। अक्टूबर 1970 में जन्मे गंगवार ने बीटेक और एमटेक की पढ़ाई पूरी की है। 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पत्नी, बेटे और मां को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की एक योजना के जरिए करीब ₹1.16 करोड़ की सब्सिडी मिलने पर विवाद खड़ा हुआ था।