शिक्षा ऋण को दोगुना करने की तैयारी में सरकार, छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत
आगामी वर्ष तक एजुकेशन लोन के वितरण को लगभग दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है। इस पहल के जरिए लोन की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा, शिक्षण संस्थानों तक पहुंच बढ़ाई जाएगी और नियमों को सरल बनाया जाएगा। इसके अलावा, सरकार बिना गारंटी वाले एजुकेशन लोन के लिए क्रेडिट गारंटी कवर को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है, जिससे छात्रों को ₹7.5 लाख से अधिक का कर्ज आसानी से मिल सकेगा।