शिक्षक दिवस: सचिन तेंदुलकर ने साझा की पिता की दी हुई सबसे बड़ी सीख

शिक्षक दिवस के अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने जीवन को दिशा देने वाले लोगों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके सफर की नींव क्रिकेट के मैदान से नहीं, बल्कि उनके घर से पड़ी थी। सचिन ने बताया कि उनके पिता ने बचपन में उन्हें एक ऐसी बात सिखाई थी जो आज भी उनके साथ है, कि जीवन में हार मान लेना या असफल होना गलत नहीं है, लेकिन कभी भी बेईमानी या चीटिंग का सहारा नहीं लेना चाहिए।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
शिक्षक दिवस: सचिन तेंदुलकर ने साझा की पिता की दी हुई सबसे बड़ी सीख | ShortKT