शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी ने शिक्षिका से मांगे पब्लिक स्पीकिंग के गुर
शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों के साथ बातचीत की। इस दौरान, बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाने वाली एक शिक्षिका से पीएम ने पूछा, "अगर मैं आपका छात्र होता, तो मुझे एक बेहतर वक्ता बनने के लिए क्या सुझाव देतीं?" शिक्षिका ने जवाब दिया, "आपको बस कॉन्फिडेंट रहने की जरूरत है," जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।