शाहरुख खान का 'डर' वाला रोल पहले मुझे मिला था, यश चोपड़ा ने बाहर कर दिया: सुदेश बेरी
एक्टर सुदेश बेरी ने बताया है कि फिल्म 'डर' में शाहरुख खान द्वारा निभाया गया किरदार सबसे पहले उन्हें ऑफर हुआ था। उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए उनके लुक और कॉस्ट्यूम पर भी काम शुरू हो गया था। हालांकि, यश चोपड़ा ने बाद में अपना निर्णय बदल लिया और उन्हें फिल्म से हटाकर शाहरुख खान को साइन कर लिया।