शाहरुख और अजय को FDA का नोटिस: तुकाराम मुंडे बोले- किसी को छूट नहीं मिलेगी
महाराष्ट्र एफडीए (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने सरोगेट विज्ञापनों का प्रचार करने वाली मशहूर हस्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए बराबर है और इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि 'विमल इलायची' के विज्ञापनों को लेकर एफडीए ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया है।