शानदार शुरुआत: टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के शेयर 111% प्रीमियम पर लिस्ट, निवेशकों की कमाई हुई दोगुनी
शेयर बाजार में टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के आईपीओ की धमाकेदार एंट्री हुई है, जिसमें निवेशकों को 111% से ज्यादा का मुनाफा मिला है। कंपनी के शेयर ₹300 के इश्यू प्राइस के मुकाबले NSE पर ₹634 और BSE पर ₹631.20 पर खुले, जिससे पहले ही दिन निवेशकों की पूंजी दोगुना से अधिक हो गई। बता दें कि इस आईपीओ को बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह कुल 184.22 गुना सब्सक्राइब हुआ था।