शादी की सालगिरह भूलने पर होगी पिटाई, अमिताभ बच्चन ने पतियों को दी मजेदार चेतावनी
कौन बनेगा करोड़पति 18 के दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने पतियों को अपनी शादी की तारीख हमेशा याद रखने की नसीहत दी। उन्होंने हंसी-मजाक करते हुए कहा कि अगर आप यह तारीख भूल गए, तो घर में जूते, चप्पल और बेलन का सामना करना पड़ सकता है। अमिताभ ने आगे कहा कि भले ही आप दुनिया की अन्य तारीखें भूल जाएं, लेकिन अपनी शादी की तारीख को कभी न भूलें।