शहरी वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 8 साल में सबसे अधिक, पर जेंडर गैप अब भी बरकरार
सांख्यिकी मंत्रालय की PLFS-2025 रिपोर्ट दर्शाती है कि 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश के शहरों में महिलाओं की श्रम भागीदारी दर बढ़कर 27.2% हो गई है, जो पिछले 8 सालों का सबसे ऊंचा स्तर है। इसके बावजूद, शहरी वर्कफोर्स में जेंडर गैप अभी भी बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, घर के काम और देखभाल से जुड़ी जिम्मेदारियां महिलाओं की इस भागीदारी के मार्ग में सबसे बड़ी रुकावट बनी हुई हैं।