शहडोल: पटवारी पर युवती को अश्लील मैसेज भेजने और रिश्वत मांगने का आरोप, चैट वायरल

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक महिला ने पटवारी आशीष सोनकर के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पटवारी ने उसे वॉट्सऐप पर गलत मैसेज भेजे और पैसों की मांग की। सामने आए चैट के स्क्रीनशॉट में पटवारी कथित तौर पर 'होटल में मिलते हैं, तुम अच्छी लगती हो' जैसी बातें लिख रहा है। पीड़िता ने इस मामले में कलेक्टर को शिकायत देकर आरोपी पटवारी के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की अपील की है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
शहडोल: पटवारी पर युवती को अश्लील मैसेज भेजने और रिश्वत मांगने का आरोप, चैट वायरल | ShortKT