शशि थरूर की कांग्रेस को सलाह: 'कॉकरोच जनता पार्टी' से लें सीख, जाति-धर्म से ऊपर उठें
सांसद शशि थरूर का मानना है कि कांग्रेस को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के तौर-तरीकों से सबक लेना चाहिए और राजनीति में जाति-धर्म के बजाय अन्य विषयों को प्राथमिकता देनी चाहिए। थरूर के मुताबिक, सीजेपी को लोगों का साथ इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने ऐसे विषयों को उठाया जिनका धर्म, जाति, भाषा या पंथ से कोई सरोकार नहीं था। उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस को शिक्षा, नागरिक सुविधाओं और मध्यम वर्ग से जुड़ी समस्याओं जैसे मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।