शरिया की पढ़ाई करने वालों को देश में नहीं आने दूंगा: बुर्किना फासो के राष्ट्रपति
बुर्किना फासो के राष्ट्रपति कैप्टन इब्राहीम ट्राओरे ने सऊदी अरब में शरिया की शिक्षा ले रहे अपने देश के छात्रों को वापस न आने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि छात्र तकनीकी कौशल सीखने के बजाय केवल शरिया का अध्ययन कर रहे हैं, तो उन्हें वहीं रुक जाना चाहिए और देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि बुर्किना फासो की कुल जनसंख्या का 63.8% हिस्सा मुस्लिम है।