शराब कंपनियों पर FSSAI ने क्यों कसा शिकंजा?

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने शराब निर्माताओं को नोटिस भेजा है। इन कंपनियों पर आरोप है कि वे शराब में प्रतिबंधित फ्लेवर मिला रही हैं और उत्पाद की उम्र को लेकर गलत जानकारियां दे रही हैं। FSSAI के मुताबिक, कई कंपनियां प्राकृतिक स्वाद का दिखावा करने के लिए बाहरी फ्लेवर का उपयोग कर रही हैं। नियामक ने यह भी स्पष्ट किया है कि ब्लेंडेड शराब की बोतल पर जो उम्र अंकित की जाती है, वह उसमें शामिल सबसे कम उम्र की स्पिरिट के हिसाब से होनी चाहिए।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
शराब कंपनियों पर FSSAI ने क्यों कसा शिकंजा? | ShortKT