शत्रुघ्न सिन्हा ने फैन का हाथ झटककर किया असहज, वीडियो हुआ वायरल
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक प्रशंसक का हाथ झटकते नजर आ रहे हैं। जब फैन उनके साथ फोटो खिंचवाते समय कैमरे के सामने विक्ट्री साइन बना रहा था, तो अभिनेता ने उसका हाथ हटाते हुए कहा, "हाथ नीचे करो।" इसके तुरंत बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए टिप्पणी की, "मेरे साथ पोज़ मार रहा है।" इस घटना के बाद वह युवक असहज महसूस करते हुए वहां से हट गया।