व्यापार के लिए नया रास्ता: क्या है 'नॉर्दर्न सी रूट'?
आर्कटिक की बर्फ पिघलने के कारण 'नॉर्दर्न सी रूट' एक प्रमुख व्यापारिक विकल्प के रूप में सामने आ रहा है। रूस के आर्कटिक तट से होकर जाने वाला यह समुद्री मार्ग एशिया और यूरोप के बीच की दूरी को कम करता है, जिससे सफर का समय 40 दिन से घटकर 20 दिन तक रह सकता है। इस छोटे रास्ते के इस्तेमाल से ईंधन और परिवहन खर्च में भी काफी कमी आने की संभावना है।