वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 47% तक की गिरावट की आशंका, HSBC ने दी 'Reduce' रेटिंग
HSBC ने टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया के स्टॉक पर अपनी 'Reduce' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी का टारगेट प्राइस ₹7.70 से बढ़ाकर ₹8.25 कर दिया है, जो इसके पिछले क्लोजिंग प्राइस से लगभग 47% नीचे है। HSBC का मानना है कि वित्त वर्ष 2029 तक कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो स्पेक्ट्रम के बकाये को चुकाने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।