भारत और अन्य देशों में कई यूज़र्स के वॉट्सऐप अकाउंट 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू' में जाने या ब्लॉक होने के मामले पर कंपनी ने अपना पक्ष रखा है। वॉट्सऐप का कहना है कि प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए संदिग्ध अकाउंट्स की समीक्षा की जाती है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि यदि किसी अकाउंट पर गलती से कोई एक्शन लिया गया है, तो उसे जल्द से जल्द सुधारने का प्रयास किया जाएगा।