वॉट्सऐप के यूज़रनेम फीचर पर रोक के बाद कंपनी का क्या है रुख?
केंद्र सरकार की ओर से वॉट्सऐप के यूज़रनेम फीचर को लॉन्च करने पर पाबंदी लगाने के बाद, कंपनी के एक प्रतिनिधि ने एनडीटीवी प्रॉफिट को बताया कि ऐप के इस्तेमाल के लिए मोबाइल नंबर की अनिवार्यता बनी रहेगी। साथ ही, धोखाधड़ी को रोकने के लिए कई सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा, मशहूर हस्तियों के नाम से मिलते-जुलते यूज़रनेम को सुरक्षित रखा जाएगा।