वॉट्सऐप के बाद टेलीग्राम ने भी यूज़रनेम फीचर पर सरकार को भेजा जवाब

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप की तरह ही अब टेलीग्राम ने भी अपने यूज़रनेम फीचर को लेकर आईटी मंत्रालय द्वारा भेजे गए नोटिस का उत्तर दे दिया है। फिलहाल सरकार इस जवाब की जांच कर रही है। मंत्रालय ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि फोन नंबर साझा किए बिना मैसेजिंग की यह सुविधा फिशिंग, धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के जरिए होने वाले अपराधों को बढ़ावा दे सकती है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
वॉट्सऐप के बाद टेलीग्राम ने भी यूज़रनेम फीचर पर सरकार को भेजा जवाब | ShortKT