वॉट्सऐप के नए 'यूज़रनेम' फीचर पर सरकार की रोक, मेटा से 3 दिन में मांगा जवाब
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने मेटा से वॉट्सऐप के आगामी 'यूज़रनेम' फीचर को लेकर तीन दिनों के अंदर पूरी जानकारी मांगी है। सरकार ने कंपनी को निर्देश दिया है कि जब तक इस विषय पर सरकारी परामर्श की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस फीचर को भारत में लॉन्च न किया जाए। इस फीचर के जरिए यूज़र्स अपना फोन नंबर साझा किए बिना ही एक-दूसरे से बातचीत कर सकेंगे।