वॉट्सऐप के नए यूज़रनेम फीचर पर सरकार कर सकती है कानूनी कार्रवाई: रिपोर्ट
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप के आगामी यूज़रनेम फीचर को लेकर सरकार ने जांच शुरू कर दी है। इसके पीछे मुख्य वजह सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं और किसी दूसरे की पहचान का गलत इस्तेमाल (इम्पर्सनेशन) होने का डर है। सरकार इस फीचर पर पाबंदी लगाने के लिए कानूनी पहलुओं पर गौर कर रही है। गौरतलब है कि इस फीचर के जरिए यूज़र्स को अपना फोन नंबर साझा किए बिना ही बातचीत करने की सुविधा मिलने वाली थी।