वैश्विक युद्धों के माहौल से सहमे रहते हैं तैमूर और जेह: सैफ अली खान
सैफ अली खान ने खुलासा किया है कि दुनिया भर में छिड़े युद्धों की वजह से उनके बच्चे तैमूर और जेह काफी चिंतित रहते हैं। अभिनेता के अनुसार, वे अक्सर उनसे सवाल करते हैं कि उनकी सुरक्षा का जिम्मा किसके पास है और भविष्य में क्या होने वाला है। सैफ ने बताया कि वह अपने बच्चों को यह भरोसा दिलाते हैं कि सेना उनकी हिफाजत के लिए तैनात है। इसके साथ ही उन्होंने देश के जवानों के प्रति अपना सम्मान और गर्व भी जाहिर किया।