वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बोले केविन पीटरसन, 15 साल के खिलाड़ी ने मैनचेस्टर में रचा इतिहास
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "मैनचेस्टर में एक 15 वर्षीय खिलाड़ी ने इतिहास रचा है। वैभव को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह क्रिकेट के लिए क्या शानदार पल है।" बता दें कि सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेले गए दूसरे टी20I मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की है।