वीर दास के इंस्टाग्राम इनबॉक्स का महिला ने किया अजीब इस्तेमाल, एक्टर ने साझा किया स्क्रीनशॉट
अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जिसमें एक महिला उनके डायरेक्ट मैसेज (DM) को अपनी टू-डू लिस्ट की तरह इस्तेमाल करती नजर आ रही है। वीर दास ने इस पर चुटकी लेते हुए लिखा, "मैडम... मुझे उम्मीद है कि आपको नाड़ा डालने वाली डंडी मिल गई होगी।" महिला ने अपनी इस लिस्ट में नेल-पेंट, झाड़ू, जीरा, अजवाइन, कैट फूड, नाड़ा डालने वाली डंडी और टीवी रिमोट ढूंढने जैसे कई घरेलू काम लिखे हुए हैं।