वीके सक्सेना को जम्मू-कश्मीर के एलजी का अतिरिक्त प्रभार, मनोज सिन्हा की अनुपस्थिति में संभालेंगे जिम्मेदारी

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन ने इस बाबत आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। मनोज सिन्हा के छुट्टी पर होने के चलते यह जिम्मेदारी वीके सक्सेना को दी गई है। बता दें कि मनोज सिन्हा फिलहाल शिकागो में हैं, जहां वे आईआईटी-बीएचयू के वैश्विक पूर्व छात्र सम्मेलन (ग्लोबल एलुमनी मीट) में हिस्सा लेने गए हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
वीके सक्सेना को जम्मू-कश्मीर के एलजी का अतिरिक्त प्रभार, मनोज सिन्हा की अनुपस्थिति में संभालेंगे जिम्मेदारी | ShortKT