विश्व कप से विदाई के बाद रोनाल्डो का बयान, कहा- मेरे आने से पहले पुर्तगाल के पास कोई ट्रॉफी नहीं थी
अपने करियर का अंतिम फीफा वर्ल्ड कप खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी बात रखी है। स्पेन के हाथों हारकर पुर्तगाल के टूर्नामेंट से बाहर होने पर रोनाल्डो ने कहा, "मेरे आने से पहले पुर्तगाल ने कोई खिताब नहीं जीता था... मैंने देश को तीन ट्रॉफियां दिलाई हैं।" उन्होंने आगे बताया कि यूरो-2016 में मिली जीत उनके पूरे करियर का सबसे बड़ा गौरव है।