विशाल ददलानी ने फराह खान को घुमाया अपना आलीशान फार्महाउस, घर से भी कीमती है ये खास चीज़
म्यूज़िक कंपोज़र और गायक विशाल ददलानी ने हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान को पुणे के नजदीक बने अपने शानदार फार्महाउस की झलक दिखाई। साल 2010 से 2013 के दौरान तैयार हुए इस घर में स्विमिंग पूल, बाहर बैठने की जगह, लिविंग एरिया और एंटरटेनमेंट ज़ोन जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। विशाल ने फराह को एक फोटोफ्रेम दिखाया, जिसमें माइकल जैक्सन के ऑटोग्राफ वाली एक तस्वीर लगी है। विशाल का कहना है कि इस तस्वीर की कीमत उनके पूरे घर के बराबर है।