विशाल ददलानी ने कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर जताई आपत्ति

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सीजेपी प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले GenZ युवाओं को 'गटर छाप' कहा है, जिस पर संगीतकार विशाल ददलानी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। ददलानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "खराब भाषा? आपने सड़कों पर बच्चों को पीटा है, उन पर पत्थर बरसाए हैं, आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और उनके चेहरों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया है। आपके गुंडे आज भी खुलेआम घूमकर उन्हें धमका रहे हैं और मार रहे हैं। ये गालियां आपने खुद अपने कर्मों से कमाई हैं।"

by shortkt.com
3 घंटे पहले
विशाल ददलानी ने कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर जताई आपत्ति | ShortKT