विवादित ड्रेस पहनकर लाइव आईं सस्पेंड महिला दरोगा, कहा- मॉल से खरीदी थी फ्रॉक
यूपी के मेरठ में आपत्तिजनक रील बनाने के मामले में सस्पेंड हुई महिला सब-इंस्पेक्टर अनु ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात रखी है। उन्होंने उसी ड्रेस को पहनकर लाइव सेशन किया, जिस पर विवाद खड़ा हुआ था। अनु का कहना है कि उन्होंने यह फ्रॉक अपनी मां के साथ मॉल से ली थी और इसे पहनना पूरी तरह सामान्य है। गौरतलब है कि अनु वही पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने नीले ड्रम कांड में मुस्कान को गिरफ्तार किया था।