विराट-अनुष्का ने ₹18.3 करोड़ में मुंबई में खरीदा लग्ज़री अपार्टमेंट
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी-ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने वर्सोवा (मुंबई) में लगभग ₹18.3 करोड़ में 2,644 स्क्वेयर फीट का अपार्टमेंट खरीदा है। बकौल रिपोर्ट, अपार्टमेंट के साथ 316 स्क्वेयर फीट का एक्सक्लूसिव एरिया और तीन कार पार्किंग की सुविधा है। गौरतलब है, ऐक्ट्रेस तबू ने अप्रैल में इसी बिल्डिंग में ₹10 करोड़ में अपार्टमेंट खरीदा था।