वियतनाम में पत्नी को बेल्ट से पीटा, ₹2 करोड़ की शादी के बाद पति पर लगा जानलेवा हमले का आरोप
मेरठ की रहने वाली सलोनी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसे जबरदस्ती वियतनाम ले गया, जहां एक होटल के कमरे में उसने बेल्ट से पिटाई की और गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। सलोनी के परिजनों के मुताबिक, उनकी शादी में लगभग ₹2 करोड़ का खर्च आया था। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।