विप्रो में सिलेक्शन के बाद भी जॉइनिंग अटकी, 200 फ्रेशर्स ने सरकार से लगाई गुहार
आईटी एम्प्लॉई यूनियन NITES ने श्रम मंत्रालय से अपील की है कि वे विप्रो की 'एलीट हायरिंग 2025' प्रक्रिया में चुने गए 200 से ज्यादा फ्रेशर्स की जॉइनिंग में हो रही देरी के मामले में दखल दें। यूनियन का कहना है कि कंपनी की तरफ से कोई साफ जानकारी न मिलने के कारण ये युवा मानसिक और आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। NITES ने मंत्रालय से मांग की है कि वे इन ऑफर लेटर्स की वैलिडिटी सुनिश्चित करें और जॉइनिंग के लिए एक तय समय-सीमा निर्धारित करवाएं।